News

हर घर रामायण अभियान का भव्य शुभारंभ

मुंबई: भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं रामकथा के पुनर्जागरण के उद्देश्य से आयोजित “हर घर रामायण अभियान” (राष्ट्रीय कार्यक्रम) का भव्य शुभारंभ मेयर हॉल, जुहू लेन, अंधेरी (पश्चिम), मुंबई में अत्यंत श्रद्धा और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

डॉ. राजेश श्रीवास्तव पद्मश्री डॉ. सोमा घोष

इस पावन अवसर पर आचार्य श्री सत्यनारायण दास जी महाराज (रामकुंज, अयोध्या) की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं वैचारिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत पद्मश्री डॉ. सोमा घोष, श्री अशोक सिन्हा, श्री पंकज कुमार, सुश्री तिया किशोरी, सुश्री प्रियंका चौहान सहित अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने सहभागिता की, जिनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में राजनीति, शासन, प्रशासन, सामाजिक क्षेत्र तथा कला-जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और प्रभाव और अधिक बढ़ गया।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन श्री आनंद सिंह द्वारा किया गया।
इस राष्ट्रीय अभियान के राष्ट्रीय आयोजक डॉ. राजेश श्रीवास्तव हैं। कार्यक्रम के नेतृत्व में कार्यकारी अध्यक्ष अधिवक्ता ईशा अग्रवाल तथा उपाध्यक्ष श्री राहुल रॉय, प्रबंधक श्री आदित्य कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
“हर घर रामायण अभियान” का उद्देश्य जन-जन तक श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, संस्कृति और जीवन मूल्यों को पहुँचाना है, जिससे सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक चेतना को सशक्त किया जा सके
इस उपलक्ष्य पर अनेक लोगों को श्री
रामायण पथ सम्मान से सम्मानित किया गया

Download Go Spiritual News Magazine App Now. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.spiritual.gospiritual&hl=en_IN

Go Spiritual: Visit us at www.gospiritualindia.org

Related Articles

Back to top button